डिहाइड्रेशन से बचने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका अत्यधिक पानी पीना होता है। एक वयस्क व्यक्ति को दिन भर में काम से कम 7 से 8 लीटर पानी पीना आवश्यक होता है।
अधिक डिहाइड्रेशन होने पर आपके शरीर में सिर्फ पानी से काम नहीं चलेगा आपको इलेक्ट्रोलाइट्स की भी आवश्यकता हो सकती है। इसके लिए आप ओ आर एस का घोल ले सकते हैं।
फल और सब्जियों में सबसे ज्यादा मात्रा में पानी पाया जाता है। इसलिए यह डिहाइड्रेशन से लड़ने में मददगार साबित होती हैं। अपने आहार में खरबूज, खीरा, संतरा, मूली, शिमला मिर्च, टमाटर और पालक जैसे फल और सब्जियों को शामिल जरूर करें।
नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोइज से भरपूर होता है। यह एक उत्कृष्ट पेय पदार्थ होता है। यह हमारे शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करने में मदद करता है।
हमारे शरीर को अधिक तेलिया पदार्थ और मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आहार पाचन के दौरान शरीर में से ज्यादा पानी का उपयोग करते हैं। इससे भी हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है।