अक्सर देखा गया है, कि लोग अन्य लोगों के वजन को लेकर ज्यादा मजाक उड़ाते हैं। लोग मोटा, मोटू , गोलू , गोला, गोल मटोल आदि शब्दों का उपयोग करके लोगों को बुलाने लगते हैं। या उनसे यह कहते हैं, कि तुम बहुत ज्यादा खाते हो इसलिए मोटे हो गए हो।
कई बार जब आप किसी व्यक्ति से मिलते हैं, तो सबसे पहले आप उसके बारे में जानकारी उससे हासिल करते हैं। लोग कभी-कभी आपसे इतना घुल मिल जाते हैं, कि अपनी प्राइवेट लाइफ को भी आपसे शेयर कर देते हैं।
जिस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति की अपनी एक अलग पहचान और काम करने का तरीका अलग होता है। इस प्रकार उसे व्यक्ति की बुद्धि भी अलग हो सकती है। जो कि आपसे भिन्न या अन्य लोगों से भिन्न हो सकती है। ऐसे में आप उससे यह ना कहें, कि अन्य व्यक्ति उससे ज्यादा होशियार है।
कुछ लोगों को ज्यादा बोलने की आदत होती है, तो वहीं कुछ लोग दूसरों के सामने बोलने पर शर्म आते हैं। ऐसी स्थिति में कोई व्यक्ति किसी से कम नहीं होता। यह उनके स्वभाव का एक हिस्सा होता है। जिसके अनुसार वह अपना जीवन यापन करते हैं।
अक्सर देखा गया है, कि लोग एक दूसरे की तुलना करते हैं। ऐसा करना किसी व्यक्ति के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि हर व्यक्ति का काम करने का तरीका अलग होता है। तथा उसकी जीवन शैली भी अन्य लोगों से भिन्न होती है।