आप दोनों हाथों को कोहनी में मोड कर सामान्य रखें। अपने दाएं पैर को ऊपर उठाएं और शरीर का ऊपरी हिस्सा दाहिनी और मोड़ें। ऐसा एक दो बार करें फिर पुन: पूर्व स्थिति में लौट आए।
सबसे पहले सावधान की स्थिति में सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों को आपस में जोड़ें। और अपने दोनों हाथों को कमर पर रखें। आप अपने पैरों की एड़ियों को ऊपर उठाएं और पंजे के बाल खड़े हो जाए। फिर अपनी एड़ियों को नीचे रखें और पूर्व स्थिति में लौट आए।
सावधान की मुद्रा में सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों हाथों को कमर के ऊपर रखें। इसके बाद अपने दोनों पैरों की एड़ियों को ऊपर उठाएं फिर पंजों के बल दो से तीन मिनट तक चले।
खाना खाने के बाद वज्रासन करने से शरीर की पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके लिए आपको घुटने के बल बैठ जाना है। फिर अपने दोनों पैरों के अंगूठे को आपस में मिलाना है। लेकिन एड़ियों को अलग रखना है।