बहती नदियां

Chat Box

सनातन संस्कृति में भारत में बहने वाली नदियां पिंडदान और श्राद्ध के लिए विशेष मानी गई है। क्योंकि यह नदियां समुद्र में जाकर मिल जाती हैं। और भगवान विष्णु ही समुद्र में निवास करते हैं। पुरातन धर्म की मान्यता है l

गंगा

Chat Box

भारत में गंगा नदी को सबसे पवित्र नदी माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार राजा भगीरथ ने अपने पितरों की मुक्ति के लिए मां गंगा से धरती में आगमन के लिए विनय की थी। तब मां गंगा का आगमन धरती पर हुआ था।

फल्गु

Chat Box

गया जी के समक्ष बहने वाली फल्गु नदी श्राद्ध कर्म कांड करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। यहां हर साल देश विदेश से कई लोग अपने पितरों की मोक्ष व शांति के लिए श्राद्ध करने आते हैं।

मंदाकिनी

Chat Box

चित्रकूट में बहने वाली मंदाकिनी नदी पवित्र नदियों में से एक मानी जाती है। भगवान श्री राम ने अपने पिता राजा दशरथ का पिंडदान इसी नदी के तट पर संपन्न किया था।

पुष्कर

Chat Box

पुष्कर को वेद पुराणों में मुक्ति पाने का श्रेष्ठ तीर्थ स्थान बताया गया है। ऐसा माना जाता है, कि भगवान ब्रह्मा ने यहां पर यज्ञ संपन्न किया था। इस कारण इसके तट पर किए गए श्राद्ध कर्म पितरों की मुक्ति का सुनिश्चित स्थान है।