अपने शरीर में प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आपको विटामिन सी और जिंक युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और बीजों को पर्याप्त मात्रा में अपने दैनिक आहार में ले सकती हैं।
पीरियड के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत आवश्यक होता है। इसलिए अधिक से अधिक पानी पीना बहुत आवश्यक होता है। अगर आप ज्यादा पानी पियेंगे, तो आपके शरीर के विषैले तत्व आसानी से बाहर निकल जाएंगे। और आपके शरीर में सूजन कम होगी।
: पीरियड के दौरान महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बहुत आवश्यक होता है। इसके अतिरिक्त आप अधिक से अधिक अपने शरीर को आराम दें। इससे आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में मजबूती प्रदान होगी।
अपने शरीर को तनाव से दूर करने के लिए व शरीर में ऊर्जा को बरकरार रखने के लिए महिलाओं को अपने घर में हल्के फुल्के व्यायाम करना चाहिए। जैसे योग करना, पैदल चलना, स्टिचिंग करना आदि । व्यायाम करने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करने में सहायता प्रदान होगी।
अपने दैनिक आहार से कुछ खाद्य पदार्थ को दूर करें। जैसे कैफीन, शराब, अत्यधिक नमकीन, मीठा आदि। इन खाद्य पदार्थों से पीरियड फ्लू के लक्षण बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है।