गणपति का आगमन शुभ

Chat Box

भगवान श्री गणेश जी की स्थापना अपने आप में सबसे बड़ा ही मांगलिक उत्सव माना जाता हैं। भगवान गणेश जी के साथ शुभ लाभ और रिद्धि सिद्धि जी की भी स्थापना की जाती हैं। ये सारी शक्तियां अपने नाम के अनुसार ही जीवन में खुशहाली लाती हैं।

गणपति जी की सरल साधना

Chat Box

गणपति जी की मूर्ति के लिए सिर्फ मिट्टी की जरूरत होती है। समान मिट्टी को भगवान गणेश का आकार देकर की गई पूजा, अर्चना का भी पूर्ण फल प्राप्त होता है। यदि आपको मिट्टी ना मिल पाए तो हल्दी की गांठ से भी गणेश जी की मूर्ति बनाई जा सकती है

उत्साह व सृजन के स्वामी

Chat Box

भगवान श्री गणेश का जन्म ही सृजन का एक मुख्य प्रमाण है। माता पार्वती ने पुतला बनाकर उसमें प्राण डाले थे इस प्रकार श्री गणेश जी का सृजन किया गया था। भगवान गणेश उत्साह की स्वामी माने जाते हैं। इनका सीधा संबंध पृथ्वी से माना गया है।

अशुभ और अमंगल का नाश

Chat Box

भगवान गणेश अशुभ और मंगल का नाश करने वाले देवता माने गए हैं। इनके द्वारा की गई अशुभता के विनाश से ही जीवन में ऐश्वर्य व खुशहाली का संग्रह संभव हो पता है। इसलिए भगवान गणेश मंगल के समान शक्तिशाली देवता हैं।

प्रथम पूज्य गणेश

Chat Box

श्री गणेश को ही शुभ मुहूर्त कहा जाता है। सनातन धर्म के अनुसार जिस काल में भगवान गणेश की उपस्थिति हो वह समय शुभ मुहूर्त बन जाता है। इसलिए सबसे पहले गणेश जी की ही पूजा की जाती है। गणपति सभी दिशाओं के स्वामी माने जाते हैं।

रिद्धि सिद्धि में लक्ष्मी जी का वास

Chat Box

भगवान गणेश के पास शुभ और मंगल करने वाली भगवान श्रीमान नारायण की शक्तियां व्याप्त है ।इसलिए भगवान गणेश को राजसी देवता भी माना जाता है। विष्णु जी के पास सृष्टि के पालन की जिम्मेदारी है जो श्री गणेश के माध्यम से ही पूरी हो पाती है।

विदाई का अनुष्ठान

Chat Box

गणेश उत्सव का शुभारंभ गणेश चतुर्थी से शुरू होकर विदाई तक पूरा माना जाता है। गणपति जी की विदाई करते समय उनकी प्रतिमा को जल में विसर्जित किया जाता है। यह एक ऐसा अनुष्ठान है जो जन्म मृत्यु के चक्कर को पूर्ण कर देता है।