जिन लोगों का पाचन तंत्र अक्सर खराब रहता है। और वे कब्ज का शिकार बने रहते हैं। उन लोगों में गैस की समस्या अधिक पाई जाती है। आज की जीवन शैली व खानपान की गलत आदतों के कारण इस प्रकार की समस्या में बहुत अधिक बढ़ रही हैं।
आज के समय में बसा और प्रोटीन युक्त भोजन की अपेक्षा कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन लोगों के शरीर में ज्यादा गैस बनाता है। शरीर में कब्ज हो जाने पर भोजन अधिक देरी तक बड़ी आंत में बना रहता है। इसलिए एसोफैगस में चला जाता है।
अपने शरीर पर अधिक ध्यान दें। नियमित रूप से व्यायाम करते रहें। खाने को अच्छी तरीके से चबाकर खाएं। दिन में एक ही बार में अधिक खाना खाने की बजाय कुछ-कुछ घंटो के अंतराल में खाते रहे।
मौसम में आने वाले फल और सब्जियां अपने आहार में शामिल करें। ऐसे भोजन का चयन करें जिसमे फाइबर की मात्रा ज्यादा हो। संतुलित और ताजा भोजन करने की कोशिश करें। रात में भारी व कम वसायुक्त भोजन करें।