नीम का तेल कीटाणु और सूजन रोधी विशेष गुणों के लिए जाना जाता है। इसलिए नीम का तेल त्वचा में पाए जाने वाले मुंहासे को ठीक करने में मदद करता है। त्वचा में पाई जाने वाले दाग धब्बों को भी कम करने में नीम के तेल की अहम भूमिका होती है।
यदि आपके पैरों की एड़ियां फटी हुई है, तो उनके लिए नारियल का तेल वरदान साबित हो सकता है। नारियल के तेल में नमी और चिकनाई प्रदान करने वाले विशेष गुण पाए जाते हैं। जो एड़ियों की दरारों को ठीक करने में मदद करते हैं।
यह तेल विभिन्न जड़ी बूटियां और विभिन्न तेलों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इस तेल से त्वचा की टोन सुधारने और आंखों के नीचे गहरे काले घेरे को ठीक करने में सहायता मिलती है।
भृंगराज तेल बालों को लंबा करने और समय से पहले सफेद होने से रोकने में काफी कारगर साबित होता है। यह हमारी खोपड़ी की त्वचा को पोषण तत्व प्रदान करता है। यह बालों के रोमो को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
तिल का तेल हमारे शरीर में गहराई से प्रवेश करने की क्षमता रखता है। इसलिए तिल का तेल हड्डियों और जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद साबित होता है। यह शरीर के जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है।