यदि आपको किसी व्यक्ति से समस्या है और आप उस व्यक्ति को प्रतिक्रिया देना चाहते हैं। तो आप किसी अन्य व्यक्ति को माध्यम न बनाएं। उस व्यक्ति से सीधे मुलाकात कर अपनी बात रखें।
गुस्सा समस्त विनाश की जड़ होती है। अतः आप यदि गुस्सैल प्रवत्ति के है या आपको गुस्सा जल्दी आ जाता है। उस स्थिति में आपको शांति रखना अति आवश्यक हो जाता है।
दूसरों पर आरोप लगाने से बचें। आप अपनी गलतियों से सीख ले। अपनी वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान रखते हुए, अपने प्रभाव और नियंत्रण का फायदा उठाएं।
यदि आप अपनी टीम पर अनावश्यक रूप से नियंत्रण रखते हैं। तो आप अपने काम पर नुकसान उठा सकते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आप अपनी टीम के साथ समय बिताएं