आखिर क्यों बदल जाती हो उमंग उदासी में?

Chat Box

वास्तव में त्योहारों के बाद आने वाली उदासी का मुख्य कारण यह भी हो सकता है, कि त्योहारों के समय में पूरे माहौल में जो उत्साह और व्यस्तता रहती है। वह त्योहारों के बाद एक ही झटके से खत्म हो जाती है। जिन दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलकर हमारा मन प्रसन्न बना रहता है।

परिवार के साथ समय बिताएं

Chat Box

परिवार के लोग चंचल और खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। खास तौर से परिवार के बच्चे। अतः उनके साथ समय बिताने की कोशिश करें। उनके साथ खेलने से मन की उदासी धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी। अपने परिवार के साथ मिलकर कोई भी क्राफ्ट या प्रोजेक्ट तैयार करें।

भरपूर नींद ले

Chat Box

त्योहारों की व्यस्तता के कारण कभी कभी नींद पूरी नहीं हो पाती है। इसलिए त्योहारों के बाद अपनी नींद पूरी करने के लिए भरपूर नींद ले। जिससे आपके शरीर और मन में ताजगी महसूस होने लगेगी। और आप उदासी के तनाव से उभर कर प्रसन्न हो पाएंगे।

खुद को व्यस्त रखें

Chat Box

उदासी में सबसे बड़ा और आसान सा उपाय होता है, कि आप अपने घर के छोटे-छोटे कामों में खुद को व्यस्त रखें। त्योहारों के बाद घर में जो हल्का-फुल्का सा काम रह जाता है। उन्हें धीरे-धीरे से निपटाते रहे। साथ ही एक समय का उपयोग खुद के लिए करें।

दोस्तों के साथ जुड़े रहें

Chat Box

त्योहारों का मौसम आता जाता रहता है। लेकिन दोस्ती एक ऐसा सदाबहार मौसम है, जो हमेशा लोगों के जीवन में बना रहता है। दोस्तों का जुड़ाव जीवन के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसलिए त्योहारों के बाद दोस्तों के साथ मिलन समारोह रखें।

हकीकत को स्वीकार करें

Chat Box

त्योहार खत्म हो चुके हैं। यह स्वीकार करना बहुत आवश्यक होता है। आपकी उदासी स्थाई नहीं है। आपका जीवन धीरे-धीरे सामान्य दिनचर्या में वापस लौट आएगा। आपके जीवन में कुछ नए लक्ष्य हो सकते हैं, जिनका पूरा करना आपका मकसद है।