50% सब्जियों के लिए आप फल और सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं। 25% साबुत अनाज के लिए आप साबुत अनाज का आटा और ब्राउन राइस का उपयोग कर सकते हैं। 25% प्रोटीन के लिए आप दाल, राजमा, छोले या पनीर आदि को शामिल कर सकते हैं।
सप्ताह में 5 दिन हम अलग-अलग सब्जियों का उपयोग करते हैं, तो हमारे शरीर को शुगर स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी। इसके लिए आप टमाटर, गाजर, बींस ब्रोकली और खीर आदि सब्जियों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
हेल्थ विशेषज्ञों का मानना है, कि ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के 30 मिनट पहले, यदि हम एक गिलास पानी पीते हैं, तो इससे हमारे शरीर का हाइड्रेशन सुधरने लगता है।
स्वस्थ शरीर के लिए पूरे सप्ताह में चार दिन और 40 मिनट के लिए व्यायाम करें। व्यायाम करने से हमारे शरीर में उपस्थित कैलोरी बर्न होने लगती है। जो हमारे शरीर को संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
स्वस्थ शरीर के लिए 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत आवश्यक होता है। इससे हमारा शरीर इंसुलिन का काम बहुत आसानी से कर लेता है। यदि हम पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो अनेक हार्मोनल बदलाव हमारे इंसुलिन के काम में बाधा करते रहते हैं।