बच्चों के दैनिक भोजन में ताजे फल और हरी सब्जियों को शामिल जरूर करें। उन्हें जंक फूड खाना खाने से रोके। इसके अलावा उनके आहार में दलिया और दाल जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का उपयोग जरूर करें।
बच्चों की दैनिक जीवन शैली में सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का भोजन एक निश्चित समय पर होना चाहिए। बच्चों को छोटे-छोटे पौष्टिक स्नैक्स जैसे ताजे फल, साफ नट्स और दही आदि का सेवन करने की आदत डलवाना आवश्यक है।
बच्चों को खाने के लिए कम शक्कर वाले खाद्य पदार्थ देना चाहिए। उनके स्वस्थ बसा के लिए जैसे ओमेगा 3, फैटी एसिड उनके आहार में शामिल करना चाहिए।
बच्चों के दैनिक जीवन शैली में शारीरिक गतिविधि का होना बहुत आवश्यक है। उन्हें रोजाना कम से कम 1 घंटे की शारीरिक गतिविधि जरूर करवाना चाहिए। इसके लिए उन्हें आउटडोर गेम खेलने के लिए प्रेरित करें।
बच्चों को अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए प्रेरित करें। परिवार के साथ समय बिताने से भी बच्चों का तनाव दूर किया जा सकता है। बच्चों को ज्यादा पढ़ाई का दबाव या परीक्षा का दबाव न डालें।