इस समय बच्चों को आर्थिक रूप से खुद को आत्मनिर्भर बनाए रखने की शिक्षा देना बहुत आवश्यक होता है। यह भी ध्यान देना जरूरी होता है, कि जब भी उन्हें आप जेब खर्च के लिए पैसे दे, तो उन्हें उस पैसे से बचत करने के लिए प्रेरित करें।
आज के समय में ऑनलाइन शिक्षा लेने का विशेष दौर चल रहा है। ऐसे में अपने बच्चों को साइबर सुरक्षा से बचाना भी बहुत आवश्यक होता है। उसके लिए आप उन्हें साइबर सुरक्षा से जुड़े कुछ नियम जरूर सिखाएं। ताकि वह साइबर अपराधी खतरों से सुरक्षित रहें।
इस उम्र में बच्चों को टीमवर्क सिखाना बहुत आवश्यक होता है। ताकि वह अन्य बच्चों के साथ मिलकर अपने काम को जल्दी व बेहतर बना सके।