मां शैलपुत्री

Chat Box

पौराणिक साहित्य में नौ देवियों के नौ नाम में सबसे प्रथम नाम मां शैलपुत्री का लिया जाता है। मां शैलपुत्री हिमालय की पुत्री मां भगवती पार्वती है। माता शैलपुत्री का भव्य मंदिर मोक्ष नगरी काशी में वरुणा सरिता के निकट स्थित है।

मां ब्रह्मचारिणी

Chat Box

मां ब्रह्मचारिणी सच्चिदानंद स्वरूप है। जिनका स्वभाव ब्रह्म स्वरुप है उन्हें ब्रह्मचारिणी कहा जाता है। इनका विशाल मंदिर काशी में स्थित है। सदानीरा मां गंगा के किनारे बालाजी घाट पर स्थित मां ब्रह्मचारिणी का मंदिर सुखकर्ता, समृद्धिदायक और मनोकामना पूर्ण करने वाला है।

मां चंद्रघंटा

Chat Box

भगवती स्वरूप मां चंद्रघंटा चंद्रमा के समान शीतलता और ज्ञान प्रकाश करती हैं। मां चंद्रघंटा के मस्तिष्क पर घंटे के आकार का चंद्रमा सुशोभित है। त्रिवेणी संगम की नगरी प्रयागराज में मां चंद्रघंटा देवी का मंदिर स्थित है।

मां कूष्मांडा

Chat Box

नवरात्रि के चतुर्थ दिवस की देवी हैं मां कूष्मांडा। मां कुष्मांडा का भव्य और विशाल मंदिर कानपुर जिले के घाटमपुर कस्बे में स्थित है। जहां मां देवी पिंडी स्वरूप विराजमान है। जिनके दो मुख हैं।

मां स्कंदमाता

Chat Box

भगवान शिव और भगवती पार्वती के पुत्र षठमुख धारी कार्तिकेय स्कंद कहलाते हैं। मां भगवती अपने पुत्र कार्तिकेय को अपने गोद में लेकर विराजमान है। जिन्हें मां स्कंद माता के नाम से जाना जाता है।

मां कात्यायनी

Chat Box

महर्षि कात्यायन तप करके भगवती देवी को प्रसन्न किया था। और उन्हें अपनी पुत्री के रूप में प्राप्त किया था। जिन्हें माता कात्यायनी के नाम से जाना जाता है। माता कात्यानी की आराधना श्री राधा रानी ने कृष्ण भगवान को पति स्वरूप पाने के लिए की थी।

मां कालरात्रि

Chat Box

भगवती देवी के 7वे स्वरूप के रूप में मां कालरात्री को जाना जाता है। मां कालरात्रि स्वरूप में भगवती मां पार्वती ने कई असुरों का संहार किया था। इसलिए इस दिन में उनकी प्रतिमा की उग्र स्वरूप में पूजी जाती है। वाराणसी में मां कालरात्रि का भव्य और विशाल मंदिर स्थित है।

मां महागौरी

Chat Box

नवरात्रि के अस्त्र रात्रि के आठवें स्वरूप में भगवती गौरी अत्यंत शांत मुद्रा और रूप गौर वर्ण में स्थित हैं। पुराणों की कथा के अनुसार मां भगवती ने महादेव को वर के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इस तप के कारण उनका स्वरूप कृष्ण वर्ण हो गया था।

मां सिद्धिदात्री

Chat Box

मां सिद्धिदात्री समस्त सिद्धियों की दात्री हैं। मां अपने चतुर्भुज रूप में कमल पुष्प पर विराजमान है। इनका भाव और विशाल मंदिर छिंदवाड़ा में स्थित है।