9 एक पूर्णांक अर्थ अंक होता है। क्योंकि 9 के बाद कोई अंक नहीं आता है। सनातन धर्म में ग्रह भी 9 ही बताए गए हैं। इसलिए साधकों की शक्ति को सिद्ध करने की साधना के लिए नवरात्रि के यह 9 दिन सबसे उचित माने गए हैं।
नवरात्रि के उच्चारण से जो विशेष रात्रियों का बोध होता है। रात्रि शब्द शक्ति को सिद्ध करने का प्रतीक माना जाता है। प्राचीन समय में ऋषि- मुनियों ने भी शक्ति को सिद्ध करने के लिए दिन से अधिक रात्रि को महत्व दिया है।
सनातन धर्म संस्कृति में चार नवरात्रियों का उल्लेख है। चैत्र मास और आश्विन मास में आने वाली नवरात्रियों के अलावा दो गुप्त नवरात्रों का उल्लेख है। गुप्त नवरात्रियों में एक आषाढ़ मास में और दूसरी माघ मास में मनाई जाती है।