ऐसा अक्सर होता है, कि हम कभी भी सो जाते हैं और कभी भी जाग जाते हैं। सोने और जागने की कोई निश्चित समय सीमा नहीं होती है। सुबह उठने का समय निर्धारित करना बहुत आवश्यक होता है।
सभी लोगों की जीवन शैली अलग-अलग होती है। इसलिए उनके खाने का समय निश्चित कर पाना कठिन होता है। लेकिन शरीर की जरूरत के अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है।
अपने दिनचर्या में व्यायाम को भी शामिल जरूर करें। रोज सुबह शारीरिक व्यायाम को 1 घंटे का समय दें। अगर आपके पास इतना समय नहीं है, तो आप कम से कम 15 से 30 मिनट का समय अपने शरीर के व्यायाम के लिए जरूर दें।
हर 1 घंटे में शरीर को गति देने की कोशिश करें। यदि आप कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं, तो हर 1 घंटे में 5 मिनट के लिए उठे और घूमने जाएं। यदि आप घर पर काम करते हैं, तो भी ऐसा ही करें।