छोटी छोटी बच्चियों को शारीरिक बदलावों को समझना सबसे कठिन काम होता है। उन्हें यह चिंता हमेशा लगी रहती है, की क्या उनका शरीर ठीक है?
ऐसा होने पर लड़कियों में शारीरिक छवि के प्रति असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने लगती है। जिसकी वजह से वह अपने आप को अपने साथियों से अलग महसूस करती हैं।
लड़कियां अपने आप को अपनी साथियों की तुलना में शारीरिक रूप से बड़ा महसूस करती हैं। जिससे उनमें मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।
लड़कियों में शारीरिक बदलाव होने के कारण, तनाव व मानसिक दबाव उत्पन्न होने लगता है। जिसकी वजह से उनके व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है।