महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना की प्रारंभ करने का विचार बनाया, तो भगवान ने उन्हें प्रथम पूज्य भगवान गणेश की सहायता लेने के लिए कहा। महर्षि वेदव्यास ने भगवान गणेश से महाभारत की रचना करने के लिए आग्रह किया था।
: इसके पश्चात महर्षि वेदव्यास जी ने बोलना शुरू किया और भगवान गणेश जी ने महाभारत को सुनकर लिपिबद्ध करना शुरू कर दिया। महाभारत की रचना करते हुए 10 दिन तक लगातार ऐसा ही सिलसिला चलता रहा ।
भगवान गणेश की तपन को शांत करने के लिए महर्षि वेदव्यास जी ने उनके शरीर पर सबसे पहले गीली मिट्टी का लेप लगाया। इसके बाद उन्होंने भगवान गणेश जी को जलाशय में स्नान करवाया। इसके उपरांत ही भगवान गणेश की तपन शांत हुई।