सबसे पहले बच्चों का मोबाइल और टीवी पर नियंत्रण रखना बहुत आवश्यक है। उनके मोबाइल चलाने का समय हफ्ते में एक दिन का रखें। टीवी देखने का समय भी निश्चित कर दें। और उसी समय पर देखने दे।

शाम के समय जब आप रसोई पर काम कर रहे हो, तो अपने बच्चों को चित्र बनाने, रंग भरने और रचनात्मक गतिविधि करने के लिए प्रेरित करें। यह वही समय है, जो बच्चे मोबाइल में निकाल दिया करते थे।

बच्चों से घर के सामान्य कामों में मदद लेने लगे। उनकी छोटी-छोटी समस्याओं में मदद करना छोड़ दे। उन्हें अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए प्रेरित करें।

सोने से 1 घंटे पहले बच्चों को पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित करें। उनसे कहें कि अपनी पुस्तक से कोई एक कहानी पढ़ कर सुनाएं। ताकि उनकी जिज्ञासा पाठ्यक्रम में बनी रहे।