" timeofdigital.in में आपका स्वागत है, रोजाना अपडेट पाने के लिए आप हमारी सोशल मीडिया को ज्वाइन कर सकते हैं| हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9773391824 हैं| हमारी Official Email ID है. help@timeofdigital.in

Navratri Energy Diet 2024 : नवरात्रि में उपासक को मिले आहार में भरपूर ऊर्जा।। अपनाएं ऊर्जा से भरपूर टिप्स।

Navratri Energy Diet : नवरात्रि के इस पावन पर्व पर कुछ उपासक दोनों समय फलाहार करते हैं। तो कुछ उपासक ऐसे होते हैं, जो दिन में फलाहार और शाम को सेंधा नमक के साथ आहार लेते हैं। दोनों ही स्थितियों में उपासक अपना व्रत पूर्ण करते हैं। उपासक अपने लिए फलाहार को चुनते समय अपने लिए ऊर्जा के स्तर का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि उन्हें 9 दिन तक मां जगदंबा की उपासना करनी होती है। अतः उन्हें शरीर का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Navratri Energy Diet : उपासक यदि अपने उपवास के दौरान दूध, दही तथा फल सूखे मेवों का आहार के रूप में सेवन करते हैं, तो इसके लिए अच्छी किस्म के आहार को चुने। अगर उपासक का वजन ज्यादा है, तो उसे अपने शरीर के अनुसार फलाहार का चुनाव करना चाहिए। आईए जानते हैं कुछ खास टिप्स

विषय बस्तु

Navratri Energy Diet : सुबह फलाहार करने वालों के लिए

Navratri Energy Diet : आज के समय में कई उपासक ऐसे होते हैं, जो सुबह पूजा होने तक निराहार रहते हैं। अर्थात फलाहार नहीं करते हैं। ऐसे उपासक प्रातः चाय के साथ कुछ खा सकते हैं। उनके लिए सुझाव है, कि वे चाय या पानी के साथ अखरोट की गिरी व थोड़े बादाम का सेवन जरूर करें।

सुबह का नाश्ता

Navratri Energy Diet : सुबह यदि उपासक 100 मिलीग्राम दूध या दही के साथ केले का सेवन करते हैं, तो उनके शरीर को पर्याप्त मात्रा में खनिज की प्राप्ति होगी। उपासक यदि चाहे तो एक छोटी कटोरी में कटे हुए मौसमी फल भी नाश्ते के रूप में ले सकते हैं।

गर्मी से बचने व शरीर की ताकत के लिए

Navratri Energy Diet : आप सेंधा नमक डालकर लस्सी पी सकते हैं। यदि आप लस्सी नहीं पीना चाहते हैं, तो एक गिलास दूध में आधा चम्मच तिल और बादाम का पाउडर डालकर पी सकते हैं। दूध को मीठा करने के लिए व उसमें ऊर्जा बढ़ाने के लिए आप किशमिश, मुनक्का या छुआरों को भी मिल सकते हैं।

विटामिन सी है जरूरी

Navratri Energy Diet : अपने फलाहार में खट्टे फल को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप मौसंबी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी और विटामिन सी की मात्रा भी मिल जाएगी।

Navratri Energy Diet : शाम को फलाहार करने वालों के लिए

Navratri Energy Diet : शाम को फलाहार करने वालों को अपने आहार में केला, पपीता और चीकू अर्थात गुदे वाले फल का सेवन करना चाहिए। इससे उपासक के शरीर में पर्याप्त ऊर्जा बनी रहेगी और खनिज भी मिलते रहेंगे। अपने आहार में चुनी हुई फलों में आप शहद व नींबू का रस डालकर भी खा सकते हैं।

सेंधा नमक का सेवन करते हैं तो

Navratri Energy Diet : कई उपासक येसे होते हैं, जो दिन में फलाहारी तथा शाम को व्रत्तहारी भोजन करते हैं। ऐसे उपासक शाम के समय सिंघाड़े की आटे की रोटी बनाकर खा सकते हैं। शाम को एक कटोरी मौसमी सब्जी बनाकर ले सकते हैं। इससे उपासक के शरीर में खनिज की प्राप्ति होगी और भरपूर मात्रा में पानी भी बना रहेगा।

ध्यान देने योग्य बातें

Navratri Energy Diet : उपासक को दिन भर में ज्यादा खजूर नहीं खाना चाहिए। शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त आप नारियल पानी या नींबू पानी का उपयोग भी कर सकते हैं। यदि उपासक को दिन में सोने की आदत है, तो सोने से पहले दूध अवश्य पीले।

Navratri Energy Diet : दूध, फल और मेवों का बनाएं फलाहार

Navratri Energy Diet : फल और सूखे मेवों से अच्छा, ऊर्जावान और स्वादिष्ट फलाहार बनाया जाता है। जो उपासक फलाहार करते हैं, उनके लिए दूध, फल और मेवों का फलाहार बनाने से उन्हें भरपूर ऊर्जा मिलेगी।

  • लौकी और दूध की राबड़ी।
  • केला और नारियल का मिल्क शेक।
  • बादाम ग्रेवी दूधी कोफ्ता।
  • शकरकंद और अनार की चाट।
  • बादाम केसर बर्फी।
  • फ्राइड चीज पपीता।

निष्कर्ष

Navratri Energy Diet : नवरात्रि की 9 दिनों में यदि उपासक अपने आहार पर विशेष ध्यान देता है, तो वह 9 दिन के व्रत बड़ी आसानी और ऊर्जा के साथ पूरा कर सकता है। इसके अतिरिक्त उपासक के शरीर में माता रानी की शक्ति भी व्याप्त रहती है । जिससे उपासक 9 दिन के उपवास पूरा करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न- नवरात्रि में उपासक को सुबह के नाश्ते में क्या आहार लेना चाहिए ?

उत्तर- सुबह यदि उपासक 100 मिलीग्राम दूध या दही के साथ केले का सेवन करते हैं, तो उनके शरीर को पर्याप्त मात्रा में खनिज की प्राप्ति होगी। उपासक यदि चाहे तो एक छोटी कटोरी में कटे हुए मौसमी फल भी नाश्ते के रूप में ले सकते हैं।

प्रश्न- नवरात्रि में उपासक को गर्मी से बचने व शरीर की ताकत के लिए क्या आहार लेना चाहिए ?

उत्तर- आप सेंधा नमक डालकर लस्सी पी सकते हैं। यदि आप लस्सी नहीं पीना चाहते हैं, तो एक गिलास दूध में आधा चम्मच तिल और बादाम का पाउडर डालकर पी सकते हैं। दूध को मीठा करने के लिए व उसमें ऊर्जा बढ़ाने के लिए आप किशमिश, मुनक्का या छुआरों को भी मिल सकते हैं।

प्रश्न- नवरात्रि में उपासक को विटामिन सी के लिए क्या आहार लेना चाहिए ?

उत्तर- अपने फलाहार में खट्टे फल को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप मौसंबी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी और विटामिन सी की मात्रा भी मिल जाएगी।

प्रश्न- नवरात्रि में उपासक को शाम को फलाहार में क्या आहार लेना चाहिए ?

उत्तर- शाम को फलाहार करने वालों को अपने आहार में केला, पपीता और चीकू अर्थात गुदे वाले फल का सेवन करना चाहिए। इससे उपासक के शरीर में पर्याप्त ऊर्जा बनी रहेगी और खनिज भी मिलते रहेंगे। अपने आहार में चुनी हुई फलों में आप शहद व नींबू का रस डालकर भी खा सकते हैं।

प्रश्न- दूध, फल और मेवों क्या क्या आहार बनाया जा सकता है ?

उत्तर- Navratri Energy Diet : फल और सूखे मेवों से अच्छा, ऊर्जावान और स्वादिष्ट फलाहार बनाया जाता है। जो उपासक फलाहार करते हैं, उनके लिए दूध, फल और मेवों का फलाहार बनाने से उन्हें भरपूर ऊर्जा मिलेगी।
लौकी और दूध की राबड़ी।
केला और नारियल का मिल्क शेक।
बादाम ग्रेवी दूधी कोफ्ता।
शकरकंद और अनार की चाट।
बादाम केसर बर्फी।
फ्राइड चीज पपीता।

नवरात्रि विशेष, यह भी पढ़े

Meditation in Navratri : नवरात्रि में ध्यान लगाकर कर सकते हैं, महा शक्ति देवी की उपासना II जानिए उपासना की ये 9 ध्यान विधियां

Disclaimer : The information published in this Website is only for the immediate Information to the Costumer an does not to be a constitute to be a Legal Document. While all efforts have been made to make the Information available on this Website as Authentic as possible. We are not responsible for any Inadvertent Error that may have crept in the information being published in this Website nad for any loss to anybody or anything caused by any Shortcoming, Defect of the Information on this Website.

मंगलमय शुभकामनयें

प्रिय पाठकों
आशा करता हूं कि आपको दी हुई जानकारी पसंद आई होगी। जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Social Media Join कर सकते हैं, इस जानकारी को अपने दोस्तो, रिश्तेदारों और जरूरत मंद लोगो को Share करे ताकि वो भी इस जानकारी से जागरूक हो सकें। अपने सुझाओं को हमसे सांझा करे। सहयोग के लिए धन्यवाद। आपका दिन मंगलमय हों।

धन्यवाद आपका

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Recent Comments