आप अपने घर में काम करने वाले कर्मचारी या किसी अन्य पड़ोसियों जिनको जरूरत है, उन्हें मिट्टी के दिए भेंट के स्वरूप में दे सकते हैं।
अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को दीपावली पर बनने वाले पारंपरिक पकवानों का वितरण कर उन्हें खुशियां प्रदान कर सकते हैं।
अतः अपने पानी की बोतल या थर्मस उपहार में दे सकते हैं। जो उनके दैनिक जीवन में उपयोगी हो सकता है। इससे उन्हें अपार खुशियां प्राप्त होगी।
आप अपने घर में काम करने वाले कर्मचारी या जरूरतमंद लोगों को बाजार से खरीद करने कपड़े भी उपहार स्वरूप दे सकते हैं।
आप जरूरतमंद लोगों को पटाखे व फुलझडियों का भी उपहार दे सकते हैं। क्योंकि कई घरों में लोगों के पास पटाखे और फुलझडियां खरीदने के लिए पैसे नहीं होते हैं।
आप अपने कर्मचारियों व जरूरतमंद लोगों को रंगोली का सामान भी उपहार स्वरूप प्रदान कर सकते हैं। और उनकी खुशियों में हिस्सेदार बन सकते हैं।
दीपावली का पावन पर्व लोगों में खुशियां बांटना होता है। यदि आप समर्थ हैं, तो जरूरतमंद लोगों को मिठाई अवश्य बांटे ताकि उनके घर में भी खुशियां बनी रहे।
दीपावली के इस पावन पर्व पर आप अपने कर्मचारियों या जरूरतमंद लोगों को छोटी कुर्सी उपहार के रूप में भेंट कर सकते हैं।
दीपावली के इस महापर्व पर आप जरूरतमंद लोगों को बिछाने की बस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान कर खुशियां बांट सकते है।