चंद्र नमस्कार करने से हमारे मन को शांति प्राप्त होती है। चंद्र नमस्कार मन को शांत रखने के साथ-साथ भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है।
चंद्र नमस्कार करने से हमारा शरीर शीतलता और तरोताजा महसूस करता है। खास तौर पर जब हम विशेष तनावपूर्ण परिस्थितियों में रह रहे हो।
चंद्र नमस्कार करने से हमारे शरीर की मांसपेशियों में ताकत और लचीलापन आने लगता है।
जिन लोगों की नींद की समस्या होती है। उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। यदि वह चंद्र नमस्कार करते हैं, तो उन्हें अनिद्रा और बेचैनी जैसी समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होता है।
नमस्कार करने से हमारे शरीर का पाचन तंत्र बेहतर होता है। चंद्र नमस्कार आंतरिक अंगों के कार्य क्षमता बढ़ाने में मदद करता।