रेड, मैरून, पिंक और मोव शेड ऐसे शेड है। जिन्हें आप मिक्स करके भी अपने होठों पर इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल यह चारों शेड काफी बोल्ड कलर के होते हैं और इन्हें लगाना हिम्मत भरा होता है।
यदि आपका रंग हल्का सा गेहूंआ या गोरा है तो आपको प्योर रेड शेड लगाना चाहिए। गोरे रंग की महिलाओं को पिंक मिक्स रेड शेड लगाना चाहिए। जिन महिलाओं का रंग सांवला है उन महिलाओं को मैरून मिक्स रेड शेड अपने लिप्स पर लगाना चाहिए।
मूव शेड एक ऐसा शेड है जो मैंट और शिमर दोनों तरह से आकर्षक दिखते हैं। गर्मियों और बारिश के दिनों में मैं फिनिशिंग लिप कलर लगाना चाहिए।
ब्राउन शेड एक ऐसा शेड है जो आपकी लाइफ स्टाइल को प्रोफेशनल लुक प्रदान करता है। आपने अपने ऑफिस में देखा होगा कि महिलाएं ब्राउन शेड का इस्तेमाल कर रही हैं।
पिंक कलर की लिपस्टिक में बहुत ज्यादा शेड पाई जाती हैं। अगर आपके होंठ नेचुरल गुलाबी है तो आपको हल्के रंग की लिप कलर लगानी चाहिए। यह लिप कलर आपके लुक को बेहतरीन बनाएगा।
इस कलर की लिपस्टिक का उपयोग लोग काम करते हैं। अगर आपको किसी खास मौके में खास ड्रेस के साथ जाना है तो प्योर मजेंटा कलर शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। ज्यादा उम्र की महिलाएं इसका उपयोग न करें।
फ्यूशिया पिंक शेड सभी की स्किन टोन पर सुंदर नहीं लगती। यह शेड सिर्फ गेहुआ रंग की महिलाओं के लिए अच्छा रहता है।
ऑरेंज लिप्स शेड बहुत ही ब्राइट कलर का होता है। इसका उपयोग आप डे मेकअप के लिए कर सकते हैं। इसे भी गोल्ड कलर कहा जाता है। यह कलर कम उम्र की महिलाओं और लड़कियों के चेहरे पर बहुत अच्छा दिखता है।